Wednesday , June 26 2024
Breaking News

Satna: भाजपा कार्यालय में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर गोष्ठी संपन्न

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/  भाजपा जिला कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जन्म जयंती अवसर पर उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर गोष्ठी में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश ताम्रकार गोष्टी कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्रिपाठी मुख्य वक्ता अतिथि कार्यक्रम पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने एवं अतिथियों ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के पर सर्वप्रथम मां भारती को माल्यार्पण दीप प्रज्वलित कर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का माल्यार्पण किया। मुख्य वक्ता व मुख्य अतिथि पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी ने नेहरू से कहा कि आने वाली पीढ़ी यह सीख लेगी कि अपने विरोधियों को भी मंत्रिमंडल में मंत्री पद से नवाजा गया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को स्वतंत्रता के बाद बनी उस समय की सरकार में उद्योग मंत्री के रूप में उनके योग्यता के आधार पर उन्हें सम्मिलित किया गया। संविधान समिति के सदस्य के रूप में उन्हें स्थान प्राप्त हुआ धर्म के आधार पर देश का बंटवारा हुआ अगर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नहीं होते तो आज मुगलसराय के आगे हिमाचल प्रदेश पहाड़ी क्षेत्रों से पाकिस्तान की सीमा प्रारंभ हो जाती लेकिन डॉक्टर मुखर्जी हिंदुस्तान में एक निशान एक विधान का नारा दिया था।

उन्होंने अखंड भारत समृद्ध भारत अंत्योदय के लिए संपूर्ण जीवन मां भारती की चरणों में समर्पित कर दिया। आज हम सब उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लें, अंत्योदय के लिए कार्य करें।

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर उनके विचारों और व्यक्तित्व पर भाजपा कार्यालय में संगोष्ठी पर प्रमुख रूप से भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह तिवारी, महामंत्री अभिषेक तिवारी, उपाध्यक्ष रीता शर्मा, सीमा सिंह, सुमिता सिंह,केशव कोरी, नीता सोनी, मीना रजक, राजेंद्र गुप्ता, रितेश त्रिपाठी ,उपेंद्र तिवारी, मनीष शर्मा, राकेश माली, शैलेश तिवारी, विजय दुबे, रामेश्वर तिवारी, बीके शुक्ला, लोकेश गर्ग, भाजपा पश्चिम मंडल मीडिया प्रभारी राजेश त्रिपाठी नीलू एवं पश्चिम मंडल के समस्त वार्ड अध्यक्ष वार्ड संयोजक कार्यकर्ता प्रबुद्ध जनो ने उपस्थित होकर स्वच्छता अभियान चलाया एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर उन्हें याद किया उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: जनसुनवाई में 75 प्रकरणों की हुई सुनवाई

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर अनुराग वर्मा के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित मंगलवार की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *